सावनमल्हार 2020

 दिनांक: 21/07/2020

उमंग,उत्साह और सकारात्मकता का पर्याय है सावन।भारतीय संस्कृति में हर दिन एक नई ऊर्जा, नए उत्सव का दिन होता है। भारत वर्ष में असंख्य तीज – त्योहार  मनाए जाते हैं। सावन ऋतु में तीज,राखी को बड़े ही उमंग के साथ मनाया जाता है।महाविद्यालय परिवार भी सावन के पवित्र माह में  उत्सव मनाने की परम्परा को  ऊर्जा के साथ    बनाए रखना चाहता है। हमने अपने सभी विद्यार्थियों के लिए सावन मल्हार 2020 का आयोजन किया है।जिसमें  विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से भाग लेना है। प्रतियोगिताओं का विवरण निम्न है –

  1. मेहंदी प्रतियोगिता – 23.7.20
  2. कविता प्रतियोगिता -24.7.20
  3. वृक्षारोपण अभियान – 25.7.20
  4. राखी निर्माण और सज्जा प्रतियोगिता – 27.7.20
  5. आशुभाषण प्रतियोगिता – 28.7.20

 

IOTE TEAM